19 Sep 2024, 22:03:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बदलापुर के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दरिंदगी, नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2024 5:46PM | Updated Date: Aug 22 2024 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे के बदलापुर की घटना को लेकर जहां पूरे राज्य में प्रदर्शन के बीच कोल्हापुर से खौफनाक घटना सामने आ रही है। बदलापुर में हुई घटना की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई कि कोल्हापुर में एक नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। यहां बुधवार की दोपहर से लापता नाबालिग बच्ची शव गन्न के खेत से बरामद किया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच सबूत इकट्ठा कर रही है। बच्ची की उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है।

मिली जानकारी के लिए मुताबिक, कोल्हापुर के शिये गांव के राम नगर इलाके में बुधवार की दोपहर से एक 10 वर्षीय बच्ची लापता हो गई। बच्ची के मापा-पिता पास के ही एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों के 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों घर से काम के लिए निकले, शाम को काम से घर लौटने पर उन्हें अपनी 10 साल की बेटी नहीं मिली, जिस पर उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। परिजनों ने उसकी खूब खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। फिर आज दोपहर 1 बजे लापता नाबालिग बच्ची शव एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को मौके पर सूचना दी गई।

पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी दे दें कि कोल्हापुर में ही आज सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस "माझी लाडली बहिन योजना" के तहत पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर में आज दोपहर 1 बजे लापता बच्ची का शव खेत में मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आगे जांच में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »