19 Sep 2024, 07:13:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, रुक-रुक फायरिंग जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2024 1:48PM | Updated Date: Aug 29 2024 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार जवानों का एक दल गुरुवार की सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्‍सलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ की शुरुआत सुबह से हुई और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्‍सली ढेर हो गए हैं। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच की स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुठभेड़ की स्थिति की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग और ऑपरेशन जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »