20 Sep 2024, 03:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP में सपा विधायक के घर में पंखे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, अब एक किशोरी भी बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2024 2:32PM | Updated Date: Sep 13 2024 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर हाल ही में एक 17 साल की लड़की का एक कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। नाजिया नाम की युवती पिछले कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। अब विधायक जाहिद बेग के आवास से श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की टीम ने बाल श्रम के आरोप में एक किशोरी को बरामद किया है। आपको बता दें सपा विधायक जाहिद बेग भदोही विधानसभा सीट से विधायक है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। 

भदोही विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शव मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को देर शाम प्रशासन की टीम ने एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया है बताया जाता है कि किशोरी लंबे समय से विधायक की आवास पर घरेलू कार्य कर रही थी। प्रशासन की टीम के द्वारा किशोरी का मेडिकल और मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

प्रशासन की टीम बाल श्रम को लेकर विभिन्न बिदुओं पर जांच में जुटी है वही बरामद की गई किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष आधी रात में पेश किया गया है । बाल कल्याण समिति के अध्यक्षपी सी उपाध्याय ने बताया कि बरामद की गई किशोरी की उम्र 16 वर्ष के करीब है। प्रशासनिक टीम के द्वारा आगे जिस तरह के तथ्य पेश किए जाएंगे उसके अनुसार आगे मामले में कदम उठाए जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »