08 Sep 2024, 06:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

तमिलनाडु के 22 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों की कार्रवाई?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2024 5:03PM | Updated Date: Jun 23 2024 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समुद्र में मछलियां पकड़ने गए तमिलनाडु के 22 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी मछुआरों को नेदुनथीव के पास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये मछुआरे शनिवार को मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। इस दौरान वह श्रीलंकाई जलक्षेत्र में पहुंच गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों पर ऐसी कार्रवाई की हो। इससे पहले भी श्रीलंका की नौसेना ने कई बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के मुताबिक, तमिलनाडु के 22 मछुआरे शनिवार को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। रविवार को जब वे श्रीलंका के जलक्षेत्र नेदुनथीवु में मछलियां पकड़ रहे थे तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मछुआरा संघ ने बताया कि नावों में सवार कई मछुआरे शनिवार को तमिलनाडु से समुद्र में गए थे। एसोसिएशन ने कहा, जब मछुआरे पल्कबे सागर क्षेत्र में नेदुनदीवु के पास मछली पकड़ रहे थे, श्रीलंकाई नौसेना रविवार सुबह क्षेत्र में पहुंची और थंगाचीमादम के मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया।

बता दें कि इससे पहले 19 जून को, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंका द्वारा पकड़े गए सभी मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके राज्य के चार मछुआरे जो पुदुकोट्टई जिले में कोट्टईपट्टिनम मछली पकड़ने के बंदरगाह से निकले थे, उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु से पकड़ लिया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं मछुआरों की आजीविका को बाधित करती हैं और पूरे मछली पकड़ने वाले समुदाय के बीच भय की भावना और अनिश्चितता पैदा करती हैं।

इससे पहले 6 मार्च में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 19 मछुआरों को समुद्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन मछुआरों को अप्रैल में रिहा कर दिया गया।  मार्च में गिरफ्तार किए गए 19 मछुआरों में मयिलादुथुराई के नौ, पुदुकोट्टई के चार और पुडुचेरी के कराईकल के छह मछुआरे शामिल थे। ये सभी छह मार्च को दो नावों में सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। मछुआरों के परिवारों ने केंद्र और राज्य सरकार से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा करने के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »