18 Oct 2024, 11:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित; कोलंबो में स्कूल बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2024 3:35PM | Updated Date: Oct 14 2024 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण हालात भयावह हो गए हैं। बाढ़ की वजह से सोमवार को राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, सप्ताह के अंत में हुई भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है।  घर, खेत, सड़कें हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ में तीन लोग डूब गए हैं, जबकि करीब एक लाख 34 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। 

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि बारिश और बाढ़ से 240 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब सात हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। पीड़ितों को बचाने, भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौसेना समेत सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कोलंबो के उपनगरीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दिखाई। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया। श्रीलंका में मई से ही मॉनसून की बारिश के कारण स्थिति खराब है। जून में यहां बाढ़ आ जाने और भूस्खलन के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी। 

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिला है। इससे पहले साल 2021 में भी भारी बारिश ने यहां ऐसी ही आफत मचाई थी। तब कई लोगों के आशियाने बाढ़ की चपेट में आ गए थे। पांच हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। उस समय भी बाढ़ ने खूब तबाही मचाई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »