24 Apr 2024, 20:41:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये है दुनिया का सबसे अजीब शहर जहा,महिलाएं अपने शरीर का ये हिस्सा काटकर टांगती हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2023 5:50PM | Updated Date: Feb 14 2023 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों पूरी दुनिया तुर्की में आई आपदा के बाद सहमी हुई है। लोग संवेदनाएं दे रहे हैं और मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच तुर्की के एक ऐसे शहर के बारे में आइए जानते हैं जो अपने एक म्यूजियम को लेकर दुनियाभर में काफी चर्चित है। यह शहर कैपाडोसिया नाम से जाना जाता है और यहां एक बेहतरीन हेयर म्‍यूजियम है। यहां महिलाएं अपने बालों को काटकर टांग देती हैं, यह अपने आप में हैरान करने वाली बात है लेकिन यह सच है। इसके पीछे का कारण भी बड़ा ही अजीब है।

दरअसल, इस अनोखे म्यूजियम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैपाडोसिया को दुनिया में हॉट एयर बैलूनिंग का केंद्र माना जाता है। यहां बड़े-बड़े गुब्बारे उड़ते दिखाई देंगे जो सूर्य की चमकती रोशनी में और भी खूबसूरत नजर आते हैं। इसे देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते रहते हैं। दुनियाभर से मह‍िलाएं भी यहां आती हैं और उनके बारे में भी कई तरह की मान्यताएं हैं।

जो भी महिलाएं यहां इस म्यूजियम में आती हैं वे अपना बाल का बड़ा हिस्सा यहां छोड़कर जाती हैं। इसके पीछे एक मान्यता है। बताया जाता है कि 35 साल पहले फ्रांस की एक महिला कैपाडोसिया घूमने आई तो यहां के एक शख्स से प्यार हो गया। वह तीन महीने यहां रही और फिर जब जाने के समय आया तो उसने निशानी के तौर पर अपने बालों को काटकर यहां की एक दीवार पर टांग दिया। 

बस यहीं से यह बाल वाली कहानी शुरू हो गई। जो भी महिला यहां आती है वह दीवार पर अपने बाल काटकर टांग देती है। देखते ही देखते यह जगह हेयर म्यूजियम में बदल गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में साल 1998 में इस म्यूजियम का नाम दर्ज हुआ। हर साल इस म्यूजियम के मालिक और फाउंडर गैलीप पर्यटकों के बीच एक लॉटरी का आयोजन करते हैं और उनकी यात्रा करवाई जाती है। इस शहर की एक और खास बात ये है कि यहां साल में 250 दिन बैलून उड़ता है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है और यहां पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं। वे बैलून राइड में शामिल होते हैं और चट्टानी संरचनाओं-गुफाओं के साथ अच्छे से एन्जॉय करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »