18 Apr 2024, 07:19:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अपने बिस्तर पर 800 साल पुरानी 'लाश' के साथ सोता था शख्स, अरेस्ट हुआ तो बताया आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2023 3:13PM | Updated Date: Mar 2 2023 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक बेहद सनकी शख्स का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि उसने कुछ वैसा ही कारनामा किया है।  यह शख्स एक 800 साल पुरानी ममी के साथ सोता हुआ पाया गया।  इतना ही नहीं यह शख्स उस ममी के साथ काफी लंबे समय से सोता हुआ पाया गया।  जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया और उस शख्स को भी अरेस्ट कर लिया है।  दरअसल, यह घटना पेरू की है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम जूलियो है और उसके पास एक पुराना ममी पाया गया।  इस ममी के बारे में जांच के बाद पाया गया कि यह एक पुरानी लाश है जो 600 से 800 साल पुरानी है।  इसी लाश को जूलियो ने अपनी गर्लफ्रेंड बनाया था।  जांच से पता चला कि वो यह ममी कभी एक पुरुष की लाश थी। 

हुआ यह कि हाल ही में यह शख्स उस ममी को लेकर बाहर निकल गया और अपने दोस्तों को दिखाने लगा।  जब उसने पूरी कहानी बताई तो लोग चौंक गए और यह खबर पुलिस तक भी पहुंच गई।  शख्स ने बताया कि उसके पिता ने उसे वो ममी दी थी जो उनके परिवार में पिछले 30 सालों से रखी हुई थी।  हालांकि, पिता के पास वो कहां से आई, इसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।  फिलहाल पुलिस ने शख्स को उसके कुछ दोस्तों के साथ अरेस्ट कर लिया है।  उसने पुलिस को बताया कि वह उसे अपनी आध्यात्मिक गर्लफ्रेंड  मानता था और उसकी के साथ बिस्तर पर सोता था।  पुलिस ने उस ममी को संबंधित विभाग को सौंप दिया है और उस शख्स से पूछताछ की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »