19 Apr 2024, 20:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ऐन वक्त पर मंडप से भागा दूल्हा, 20KM पीछा करके दुल्हन ने दबोचा और कर ली मंदिर में शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2023 12:38PM | Updated Date: May 23 2023 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी। परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे। सभी की निगाहें दरवाजे पर थी। मंडप सजाया जा चुका था। दरवाजे पर गेंदे के फूल की माला से घर को सजाया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि दूल्हा भागने वाला है। किसी बात से परेशान दूल्हा भागने लगा। इससे पहले वह अपने मकसद में कामयाब होता कि दुल्हन ने दूल्हे को दबोच लिया और रास्ते में ही मंदिर में जाकर विवाह रचाया।

यह पूरा मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है। क्षेत्र में रहने वाली युवती करीब ढाई साल से बदायूं जिले के बिसौली युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह करने का भी मन बनाया। दोनों की रजामंदी से विवाह की तारीख भी तय हो गई। इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई। एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दूल्हे ने किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया। दुल्हा, युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा और मौका पाकर वहां से भाग गया। तो दूसरी और मंदिर के मंडप में बैठी दुल्हन को जब इस बात की भनक लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया तो युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है।

जैसे ही दुल्हन ने ये बात सुनी कि उसका प्रेमी अपनी मां को लेने बदायूं जा रहा है, तब युवती को भी शक हो गया कि यह विवाह से भागने की कोशिश कर रहा है। यह बात सुनकर दुल्हन पीछा करने लगी और उसे बरेली शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा थाने के सामने पकड़ लिया। जबरन दूल्हे को बस से उतार तक मंडप की ओर ले जाने लगे। करीब 2 घंटे तक ड्रामा हुआ। यह सब देखने के लिए भीड़ भी वहां जमा हो गई।

फिर बाद में परिवार के लोगों से बातचीत हुई और बड़े-बुजुर्गों ने आपस में समझौता किया और दोनों का विवाह भमोरा के मंदिर में करा दिया गया।  जब दुल्हन ने अपने प्रेमी को भमोरा में पकड़ लिया। तो इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। फिर इस मामले में युवक और युवती के परिवार के लोगों ने रजामंदी कर और समझौता करने के बाद भमोरा के ही एक मंदिर में विवाह की रस्म पूरी कर दोनों का विवाह कराया गया।

पहली बार बरेली में किसी दुल्हन ने अपने प्रेमी को शादी के मंडप तक लाने के लिए इतनी बहादुरी दिखाई। बस का 20 किलोमीटर दूर तक पीछा किया और दूल्हे को मंडप तक पकड़ कर ले गई। इलाके में इस बात को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं कि सजी-धजी दुल्हन ने अपनी शादी बचाने के लिए कितनी बहादुरी दिखाई और शादी की जिम्मेदारी से बच कर भाग रहे दूल्हे को पकड़ लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »