29 Mar 2024, 04:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिंगर सोनू निगम के साथ हाथापाई, कार्यक्रम के दौरान हुए झगड़े में एक सहयोगी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2023 12:44PM | Updated Date: Feb 21 2023 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीती रात एक इवेंट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ हाथापाई की खबर सामने आई । बताया जाता है कि मुंबई में आयोजित शो के दौरान ये हादसा हुआ था। इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके दोस्त रब्बानी मुस्तफा खान पर अटैक हुआ और इस घटना में मुस्तफा को अधिक चोट आई। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सोनू ने इस मामले में चेंबूर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस घटना के बाद सोनू निगम पहली बार कैमरे के सामने दिखे। वह एयरपोर्ट पर नजर आए।

सोनू निगम के साथ यह हादसा सोमवार शाम को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हुआ। मंगलवार सुबह सोनू निगम मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वह अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ शहर से बाहर रवाना होते दिखे। इस मौके पर पपाराजियों ने सोनू निगम से उनके हेल्थ को लेकर सवाल किया।सोनू निगम कहते दिख रहे हैं- अब सब ठीक है। सोनू स्माइल देते हुए नजर आए। बीती रात हुई घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद सोनू निगम ने रिपोर्ट्स से कहा था- कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था, तभी एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया। वहां हरि और रब्बानी मुझे बचाने आए तो उसने उन्हें भी धक्का दे दिया और मैं सीढ़ियों पर गिर गया।'

बता दें कि रब्बानी दिवगंत उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के बेटे हैं जो सोनू निगम के गुरु रह चुके हैं। सोनू ने कहा, 'जिस तरह से उस शख्स ने रब्बानी को धक्का दिया था अगर वहां नीचे आयरन रॉड होते तो उनकी जान भी जा सकती थी। आप उस वीडियो में भी देख सकते हैं।'सोनू ने कहा कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई है ताकि इस घटना से अवेयरनेस फैले। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ आना चाहिए कि अपने फेवरेट स्टार के साथ जबरन फोटो लेने की कोशिश के क्या नुकसान हो सकते हैं।बताया जा रहा है यह अनजान शख्स विधायक प्रकाश फटेरपेकर के बेटा है जिनके खिलाफ सोनू निगम ने शिकायत दर्ज कराई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 और धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »