13 May 2025, 08:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना रनौत के 'लॉक अप 2' में बंद होंगे बिग बॉस के ये 4 बड़े चेहरे? नाम हैरान कर देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2023 4:24PM | Updated Date: Feb 27 2023 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सलमान खान बिग बॉस 16 में तो बड़े-बड़े सेलेब्स की क्लास लगाकर फुर्सत पा चुके हैं। अब चाबुक चलाने की बारी है कंगना रनौत की। एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में उनकी एक बार फिर वापसी हो रही है। पिछले साल इस शो को बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। मुनव्वर फारूकी ने पहले सीजन का टाइटल जीता था। वहीं, अंजलि अरोड़ा ने उनके साथ लव अफेयर का तड़का लगाया था। अब एक बार कुछ ऐसा ही दिखाई देने वाला है। कंगना की जेल में फिर से नए-नए कैदियों की भर्ती होने जा रही है। कुछ नाम भी सामने आए हैं। आइए बता देते हैं।

एकता कपूर ने आल्ट बालाजी पर 'लॉक अप' (Lock Upp 2) शुरू किया था। दो-ढाई महीने चलने वाले इस शो में कंटेस्टेंट्स को कोई सुविधा नहीं मिली थी। न ढंग से सोने की व्यवस्था थी और न नहाने-खाने की। वीकेंड पर भी अगर एविक्शन से बचना होता था तो उन्हें एक डार्क सीक्रेट बताकर होस्ट को इम्प्रेस करना होता था। अब ये सब एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दोहराया जाएगा। अब इसमें शामिल कौन-कौन होगा, इसकी कंफर्म लिस्ट तो नहीं आई है लेकिन कुछेक नाम सामने आए हैं, जो वाकई दिलचस्प हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉक अप सीजन 2 के लिए बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है। 15वें सीजन से उमर रियाज तो 16वें से शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा का जिक्र हो रहा है। ये चारों ही खिलाड़ी अपने-अपने सीजन में कमाल के रहे हैं। कोई अंत तक टिका तो कोई बीच से ही घर रवाना हो गया था। कोई शांत है तो कोई बहुत अग्रेसिव है। ऐसे में अगर ये कंगना की जेल में आते हैं तो देखना इंट्रस्ट्रिंग होगा कि वहां इनकी तूती कैसे बोलती है।

बता दें कि उमर रियाज जब से बिग बॉस 15 से बाहर आए हैं, तब से वह किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे हैं। वह किसी भी शो में नजर नहीं आए हैं। पेशे से डॉक्टर होने की वजह से अक्सर लाइमलाइट बटोरने वाले उमर की एक पहचान उनके भाई आसिम की वजह से भी है। सलमान खान के शो में उनका अग्रेशन इतना ज्यादा था कि प्रतीक सेहजपाल से हाथापाई के बाद उनको बेघर कर दिया गया था। उन्हें एक्टर ने जमकर फटकार भी लगाई थी। कई लोगों ने उनके एलिमिनेशन को अनफेयर भी बताया था। ऐसे में अगर वह Lock Upp 2 का हिस्सा बनते हैं तो फैन्स के लिए ये एक बड़ी गुडन्यूज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »