28 Mar 2024, 21:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमेरिकी पुलिस ने किया Naatu Naatu गाने का हुक स्टेप्स, यूजर्स बोले- ये है भारत का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2023 5:33PM | Updated Date: Mar 14 2023 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डायरेक्टर एस.एस. राजामौली  (S.S Rajamouli)  की फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। 12 मार्च को को यूएस के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। देशभर में हर कोई इस जीत का जश्न मना रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका की पुलिस भी नाटू-नाटू गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमे कैलिफोर्निया की पुलिस RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में कई लोग सड़क पर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में 'नाटू नाटू' गाना भी बज रहा है।

आम लोगों के साथ दो पुलिस ऑफिसर भी इस गाने के हुक स्टेप्स करते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो 11 मार्च को शेयर किया गया है, जिससे साफ है कि इस गाने को मिले ऑस्कर अवॉर्ड से पहले ही इसका जादू दुनिया भर में चल चुका था। 'आरआरआर' के ऑस्कर जीतने के जश्न की वीडियो भी सामने आया था। एक कमरे में 'आरआरआर' फैमिली ऑस्कर की जीत का जश्न चल रहा है। वीडियो में एमएम कीरावनी पियानो बजाते दिखाई दे रहे है और सभी उनकी धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस साल भारत को एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले है। आरआरआर के नाटू नाटू गाने को बेस्‍ट ओरिजिनल सॉन्‍ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला तो शॉर्ट डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार से नवाजा गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »