09 May 2025, 18:05:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

च्रंद्रयान 3 की सफल लैंडिग पर बिग बी अमिताभ बच्चन ने पढ़ी कविता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2023 1:32PM | Updated Date: Aug 24 2023 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने इस ऐतिहासिक मिशन के लिए इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और उसकी टीम की सराहना की। इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करने में उनके साथ शामिल होते हुए, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर एक कविता पढ़ी। 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया जहां बिग बी अपनी कविता के माध्यम से इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम कर रहे हैं। एक्टर की कविता बहुत उत्साह और जोश पैदा कर देती है। उनकी इस कविता को सनुकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी कविता में कहते हैं, “ ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद.”

बिग बी (Amitabh Bachchan)  ने इससे पहले भी भारत के गौरवपूर्ण क्षण पर अपना उत्साह व्यक्त किया था। अमिताभ बच्चन ने कहा था, "कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3, (Chandrayaan 3) अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पहुंचेगा (हंसते हुए)। कल हमारे बचपन के कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की बाहों में होगा।ये उपलब्धि है देश के हर नागरिक के लिए एक संदेश है के डेस्क ने करवट ले ली है अब हमको भी कुछ करना है लक्ष्य नहीं है बादल का हमको अंबर मुट्ठी में करना है।''

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »