69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की जा रही है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जिन्हें जीतना हर कलाकार का ख्वाब रहता है। इन पुरस्कारो का ऐलान हर साल किया जाता है। इस साल आलिया भट्ट और कंगना रनौत का नाम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'थलाइवी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के संभावित उम्मीदवारों के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मलयालम फिल्म 'नायट्टू' या आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' भी दावेदारों में बताई जा रही है। हालाँकि, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। य़ह पुरस्कार 2021 के लिए दिए गए हैं।