09 May 2025, 17:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजेश खन्ना की ऑनस्क्रीन बहन सीमा देव का निधन, ड्रीम गर्ल और आनंद में निभाया अहम रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2023 6:05PM | Updated Date: Aug 24 2023 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद में भाभी का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस सीमा देव का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। सीमा को उम्र संबंधी परेशानियां थी और वो काफी समय से अल्जाइमर से पीड़ित थीं। सीमा ने कई मराठी फिल्मों और सीरियल्स में भी काम किया है। उन्हें ‘आनंद’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल मिला था। सीमा देव ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी, जिनकी 2022 में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सीमा देव की मौत से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हजारों फैंस उनकी शानदार एक्टिंग को यादकर रहे हैं एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने इंस्टाग्राम पर सीमा को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, ‘सीमा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं सीमाताई के खूबसूरत ऑन-स्क्रीन लुक और इतनी कम उम्र में उनके सहज अभिनय से बहुत प्रेरित थी। बिजनेस और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उचित संतुलन बनाकर उन्होंने महिला कलाकारों को प्रतिष्ठा दिलाई’

सीमा देव ने काफी कम उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। बेहद कम उम्र में सीमा देव ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में एक खास पहचान बना ली थी। सीमा का जन्म मुंबई के गिरगांव में हुआ था। उनकी शादी एक्टर रमेश देव से हुई थी। सीमा के दो बच्चे अजिंक्य देव और अभिनय देव हैं, जो निर्देशक है। सीमा देव के निधन के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »