09 May 2025, 18:05:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

17 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा शाहरुख-अमिताभ का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2023 5:15PM | Updated Date: Aug 26 2023 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के दो 'डॉन' यानी मैगास्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अब तक जब-जब स्क्रीन पर साथ आए हैं हर बार बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड टूटे हैं। दोनों सुपरस्टार बॉलीवुड पर राज करते हैं और लंबे समय से पूरा देश इस जोड़ी को एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहा है। अब एक बार फिर बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार्स एक साथ स्क्रीन पर नजर आने के लिए तैयार हैं। 

दोनों स्टार्स को एक साथ देखने की आपकी तमन्ना अब जल्द ही पूरी होने वाली है। एक सूत्र के मुताबिक, "एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बहुत सी खबरें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन जल्द ही और अधिक अपडेट और समाचार सामने आएंगे।"

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने अब तक कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अंतिम बार 'ब्रह्मास्त्र' ऐसी फिल्म थी जिसमें दोनों साथ में नजर आए थे लेकिन दोनों का इसमें एक भी सीन साथ में नहीं था। इसके पहले दोनों ने साल 2017 में 'बदला' में साथ काम किया था, लेकिन शाहरुख इसमें बतौर प्रोड्यूसर और अमिताभ बतौर एक्टर शामिल थे। तो दर्शकों को दोनों को साथ में देखने का मौका नहीं मिला। हालांकि 'कभी खुशी कभी गम', मोहब्बतें, कभी अलविदा ना कहना और भूतनाथ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। कहने की जरूरत नहीं कि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी खबर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »