09 May 2025, 18:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान के घर के बाहर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, घर के बाहर कुछ लोगों ने की प्रोटेस्ट करने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2023 5:59PM | Updated Date: Aug 26 2023 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल एक संगठन ने शाहरुख खान पर ऑनलाइन जुआ बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने का ऐलान किया। जिसके बाद अनटच इंडिया फाउंडेशन की तरफ़ से विरोध करने के लिए लोग पहुँचने वाले थे पर पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया। शाहरुख ने इस सब एप के एड किए हैं जिसकी वजह से उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट करने की कोशिश की गई।

शाहरुख खान के घर के बाहर अनटच इंडिया फाउंडेशन प्रोटेस्ट करने पहुंचा था। इस फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल नाम का शख्स है। प्रदर्शनकारियो का कहना है कि इन एड में प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्री काम करते है, यह समाज को दिशा भूल करने वाला काम। इन प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दोपहर करीब 1 बजे आंदोलन करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आंदोलन करने नही दिया। मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

शाहरुख खान की जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब दूसरा ट्रेलर रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। हर गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है।

जवान की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेशों में ओपन हो चुकी है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि जवान पहले दिन ही धमाकेदार कलेक्शन करने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »