09 May 2025, 17:34:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जैकी श्रॉफ को भी मिला G20 डिनर में शामिल होने का न्योता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2023 11:55AM | Updated Date: Sep 6 2023 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

G-20 की 18वीं समिट इस साल 9 और 10 सितंबर को होने जा रही है। इस साल भारत पहली बार G-20 की मेजबानी करने जा रहा है,जिसकी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूरे दिल्‍ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसमें अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे, जिसमें जो बाइडन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को भी G-20 शिखर सम्मेलन के डिनर के लिए इनवाइट किया गया है। 

वहीं, 'भारत के राष्ट्रपति' के निमंत्रण पत्र पर इंडिया को भारत लिखे जाने पर भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में जैकी श्रॉफ ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जैकी दादा ने इंडिया और भारत विविाद पर बात करते हुए कहा कि 'अगर भारत को भारत कहा जा रहा है, तो यह बुरी बात नहीं है, हम नाम नहीं बदलेंगे भले ही बदल गया है। इस दौरान का एक वीडियो भी इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी भारत और इंडिया पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।'

आपको बता दें कि इस बहस की शुरुआत उस समय हुई जब नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमान देशों को भारत के राष्ट्रपति यानी 'प्रेजिडेंट ऑफ भारत' के नाम से निमंत्रण भेजा गया। विपक्ष का आरोप है कि संविधान में 'प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया' लिखा गया है न कि प्रेजिडेंट ऑफ भारत....इसका मतलब है कि सरकार संविधान से इंडिया शब्द हटाने जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »