09 May 2025, 17:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता की याद में गांव में खोली लाइब्रेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2023 4:21PM | Updated Date: Sep 11 2023 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड का वो नाम हैं, जो हर किसी को अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर प्रभावित कर चुका है। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड में जो भी कुछ पाया है..अपने दम पर पाया है। यह साल पंकज त्रिपाठी के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। क्योंकि कुछ दिन पहले उनके पिता का उनके गांव में निधन हो गया था। जिसके बाद से पंकज बेहद मायूस नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही पंकज त्रिपाठी अपने गांव पहुंचे जहां उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल में लाइब्रेरी का उद्धघाटन किया।

जैसा की हम जानते हैं पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपाल गंज में हुआ। जहां उनका पूरा बचपन बिता, पंकज की पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से हुई। पंकज त्रिपाठी ने अपने भाई के साथ मिलकर पंडित बनारस फाउंडेशन की मदद से स्कूलों को सुधारने का जिम्मा लिया था। पंकज त्रिपाठी ने स्कूल की बिल्डिंग सुधारने के अलावा बिजली, लाइट, पानी की व्यवस्था को देखते हुए यह काम अपने हाथों में लिया था। 

पंकज त्रिपाठी हमेशा से शिक्षा के प्रति अपनी रुचि दिखाते आए हैं। उनका किताबों से हमेशा से एक अलग ही प्रेम रहा है। पंकज ने गांव के बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी खोली है। उनका मानना है शिक्षा एक वो हथियार है, जिसके माध्यम से हम पूरी दुनिया जीत सकते हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह लाइब्रेरी में अपने माता पिता को समर्पित करता हूं। और मुझे उम्मीद है कि गांव के बच्चे इस लाइब्रेरी को दिल से स्वीकार करेंगे। यह वो तोहफा है जो हम अपनी आने वाली पीढ़ी को दे रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »