09 May 2025, 18:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख ने दीपिका के साथ चलेया गाने पर किया डांस:जवान के सक्सेस इवेंट में पहुंचे दोनों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2023 3:39PM | Updated Date: Sep 16 2023 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहरुख खान की फिल्म जवान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। शुक्रवार को मुंबई में जवान की सक्सेस के बाद एक इवेंट होस्ट किया गया। जहां शाहरुख ने दीपिका के साथ फिल्म के सॉन्ग चलेया पर डांस किया है। शाहरुख और दीपिका के अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा इसमें शामिल नहीं हुईं।

वीडियो में दीपिका व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी में नजर आईं। वहीं शाहरुख ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनका न्यू ब्रेडेड हेयर-स्टाइल भी कमाल का लग रहा है। स्टेज पर दोनों ने गाने का हुक स्टेप किया। इस दौरान दोनों के साथ जवान में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध भी स्टेज पर नजर आ रहे हैं।

7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में थे। वही, दीपिका का फिल्म में कैमियो था। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, रिद्धी डोगरा, संजीता भट्‌टाचार्य ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज के 9वें दिन ही 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, ग्लोबली इसने 696 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पठान और जवान के बाद राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की एक और फिल्म डंकी भी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद किंग खान ने इवेंट में दी। उन्होंने कहा- इस साल 26 जनवरी को हम पठान लेकर आए, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जवान रिलीज हुई। अब क्रिसमस पर डंकी रिलीज होगी। ये सुनकर किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »