29 Apr 2024, 22:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कंगना रनौत लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव? बोलीं- यही समय है, सही समय है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2024 6:09PM | Updated Date: Feb 26 2024 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हूं। सच कहूं तो अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना है तो यही समय है, सही समय है। कंगना ने कहा कि आरआरआर हो, सत्यजीत रे की फिल्में हों या स्लमडॉग मिलिनेयर हो। जैसा कि सत्यजीत रे ने कहा है कि ग्लोबल होने के लिए आपको पहले लोकल होना होगा। मैं भी काफी हद तक इस बात पर यकीन करती हूं। उन्होंने कहा कि हमें ऑथेंटिक होने की जरूरत है। हमें ज़मीन से जुड़ी फिल्में बनाने की ज़रूरत है, जो हमारी संस्कृति और हमारे स्ट्रगल के बारे में हो। ऐसी कहानियां जो हमारे समाज के द्वंद्व को दिखाती हों।

बता दें कि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रैनात के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। इस चर्चा ने उस वक्त जोर पकड़ा जब उनकी मुलाकात कुछ महीने पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई। जेपी नड्डा से मुलाकात का वीडियो कंगना ने सोशल मीडिया पर भी डाला था। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कुल्लू में राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में उन्हें सहयोग, सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कंगना के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना के चुनाव लड़ने को लेकर बात की जा रही है। नवंबर में जब कंगना रनौत द्वारकाधीश दर्शन के लिए गई थीं, उस वक्त मीडिया से उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया था। उस वक्त भी उन्होंने कहा था- भगवान श्री कृष्ण ने चाहा, तो जरूर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले साल 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान भी कंगना के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जोरों पर थी लेकिन तब कांग्रेस से प्रतिभा सिंह और बीजेपी से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह (रिटायर्ड) को टिकट दिया गया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को जीत हासिल हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »