08 Sep 2024, 06:02:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के मैनेजर अपने घर में मृत पाए गए, वीडियो मैसेज के साथ बरामद हुआ नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2024 6:26PM | Updated Date: Jun 18 2024 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के मैनेजर ने हाल ही में सुसाइड कर ली है। मैनेजर ने एक सुसाइड नोट और एक वीडियो भी संदेश के तौर पर छोड़ा है। अपने सुसाइड नोट में, दर्शन थुगुदीपा के मैनेजर ने अकेलापन महसूस करने के बारे में खुलकर बात की और कथित तौर पर उल्लेख किया कि वह उसकी पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं।

सुसाइड नोट में, श्रीधर के रूप में पहचाने जाने वाले मैनेजर ने अपने अकेलेपन की भावना का भी खुलकर जिक्र किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने जो कुछ किया है कि इसकी वह खुद पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने अब श्रीधर की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है।

कन्नड़ एक्टर के मैनेजर ने ऐसे समय में सुसाइड किया है जब दर्शन से रेणुका स्वामी हत्या से संबंधित मामले में जांच की जा रही है। रेणुका स्वामी 8 जून, रेणुका स्वामी हत्याकांड में आरोपी के रूप में नामित होने के बाद दर्शन को 12 जून को गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक रेणुका ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड, अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे, जिसके बाद दर्शन काफी नाराज हुए थे। खबरों के मुताबिक दर्शन ने एक समूह को बड़ी रकम देकर रेणुका का अपहरण कराया और अंततः उसे मारने के लिए कहा। इस मामले में दर्शन के बाद पवित्रा भी पुलिस की हिरासत में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के मैनेजर श्रीधर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अभिनेता के बेंगलुरु फार्महाउस पर मृत पाए गए। कथित तौर पर श्रीधर के एक वीडियो में मिले मैसेज के साथ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

बता दें कि रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा पुलिस की हिरासत में रखा गया है। इसी बीच बैंगलुरु पुलिस की जांच में हाल ही में ये खुलासा भी हुआ है कि रेणुका स्वामी के मर्डर से पहले दर्शन, कन्नड़ स्टार चिक्कन्ना के साथ पार्टी कर रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »