08 Sep 2024, 06:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

विराट कोहली के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं - 'हमारी बेटी की चिंता...'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2024 12:53PM | Updated Date: Jun 30 2024 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। 17 साल के बाद टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई इससे बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ टीम इंडिया की जीत ही चर्चा में है। मैच के दौरान के कई वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। वहीं, विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी प्यार लुटाया है।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली और टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। अनुष्का ने टीम इंडिया की कुछ फोटोज पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को गले लगाने वाला कोई है, जब उसने उन्हें टीवी पर रोते हुए देखा... हां, माय डार्लिंग, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई।

इसके बाद अनुष्का ने विराट की एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें वे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। अब जाओ और इस जश्न को मनाने के लिए मेरी तरफ से एक गिलास स्पार्कलिंग वाॅटर पियो,।"

बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। विराट को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है। इसके बाद वे अपनी फैमिली के साथ वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें विराट की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »