11 May 2025, 10:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Priyanka Gandhi रायपुर पहुंची, सीएम भूपेश ने किया स्वागत, भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2023 2:35PM | Updated Date: Sep 21 2023 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। प्रियंका सुबह 10 बजे रायपुर पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रियंका का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार सुबह रायपुर पहुंचीं। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर12 बजे महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। बता दें कि प्रियंका गांधी का पहली बार भिलाई आगमन हो रहा है। वहीं इस सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग डेढ़ से दो लाख महिलाओं के आने की संभावना है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में लगभग महिला वोटर्स की संख्या 95 लाख से अधिक है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल महिलाओं को सौगात देंगे। इस अवसर पर 1010 महिला समूहों को महिला कोष की ऋण योजना से और 285 महिलाओं को सक्षम योजना से 12 करोड़ 01 लाख रुपये का ऋण आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जाएगा। साथ ही सीएम जिले को 309 करोड़ 65 लाख 86 हजार रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में भूमिपूजन और लोकार्पण भी शामिल हैं। इस सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »