27 Jul 2024, 09:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों के लगाए IED विस्फोट से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2023 1:52PM | Updated Date: Nov 24 2023 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आमदई निको माइंस इलाके में शुक्रवार को नक्सलियों के लगाए आइईडी में विस्फोट हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तीनों मजदूर जंगल के रास्ते काम पर जा रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई। बता दें कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों पर जगह-जगह आइईडी लगाकर रखते हैं। घायल मजदूर को छोटेडोंगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही आइईडी प्लांट कर रखा था। शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर निवासी एक मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर आइईडी पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट की चपेट में आने से रितेश व एक अन्य मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »