19 Apr 2024, 10:20:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से दी मात, इंदौर में बने कई रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2023 10:37PM | Updated Date: Jan 24 2023 10:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में खेला जा रहा है। होलकर स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक और हार्दिक पांड्या के तेज अर्धशतक की बदौलत 385 रन का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 386 रन बनाने हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉम लेथम का यह फैसला गलत साबित हुआ। रोहित और शुभमन गिल ने पहले संभल कर खेला। बाद में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग में दोहरी शतकीय साझेदारी की।  रोहित ने 1100 दिन बाद वनडे में शतक पूरा किया। 
 
212 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित ने 85 गेंद में 101 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 78 गेंद पर 112 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद भारत का नेट रन रेट थोड़ा कमजोर हो गया। विराट, ईशान किशन और सूर्यकुमार बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। अंत में हार्दिक ने तुफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। हार्दिक ने आउट होने से पहले 38 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। शार्दुल ने 25 रन का योगदान दिया। 
 
न्यूजीलैंड की तरफ से जेकब डफी सबसे मंहगे गेंदबाज साबित हुए। हालांकि, उन्होंने 100 रन देते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा टिकनर को तीन विकेट मिले। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।  भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पर है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने पर रहेगी। ऐसा करने के साथ ही भारत आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में नंबर-1 बन जाएगा।
 
इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल
 
बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर सभी वनडे मैचों में जीत हासिल की है। अब तक कुल 5 वनडे मैचों में भारत को सिर्फ जीत मिली है। इस मैदान पर इंग्लैंड को दो बार जबकि वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को एक-एक बार शिकस्त दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »