19 Mar 2024, 10:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2023 3:11PM | Updated Date: Mar 23 2023 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा मेल मिला था, जिसके बाद अभिनेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से सलमान के घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस को इस ईमेल का लिंक यूके से मिला है। हालांकि जिस ईमेल के जरिए सलमान को मेल भेजा गया था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से मिले धमकी भरे ईमेल मामले की मुंबई पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को धमकी भरे मेल का ब्रिटिश से कनेक्शन पता चला है। यह मेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसके नाम पर नंबर दर्ज है। बता दें कि सलमान को धमकी भरे मेल के बाद सलमान खान के घर के बाहर पुलिस की गश्त बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों के अपार्टमेंट के सामने खड़े होने पर भी रोक लगा दी है।

बीते 18 मार्च को सलमान खान के मैनेजर को भेजे गए ईमेल में लिखा था, 'गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसने। शायद नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, फेस टू फेस करना हो तो वो बता देना। अभी टाइम रहते सूचित कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।

इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ सुपरस्टार को ईमेल के जरिए धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है, इससे पहले भी अभिनेता को कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

इससे पहले साल 2019 में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी संपत नेहरा ने मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की कई दिनों तक रेकी की थी। लेकिन उस वक्त उन लोगों ने हथियार की रेंज कम होने के कारण हमले का प्लान टाल दिया था। दूसरी बार बिश्नोई गैंग के शूटर गोल्डी बराड़ के कहने पर सलमान खान पर हमला करने मुंबई गए थे। शूटर्स ने मुंबई में कमरा तक किराए पर ले लिया था। उन्होंने सलमान के फार्म हाउस की रेकी की थी, लेकिन सख्त पहरा होने के कारण दूसरी बार भी हमले का प्लान टाल दिया गया था

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »