30 Apr 2025, 10:15:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

12वीं फेल बेस्ट फिल्म, रणबीर-आलिया को मिले बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2024 1:26PM | Updated Date: Jan 29 2024 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards 2024) का आयोजन रविवार, 28 जनवरी की रीत गुजरात के गांधी नगर में किया गया. इस इवेंट का होस्ट करन जौहर ने किया। साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म 12वीं फेल को कई अवॉर्ड मिले. विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला। साथ ही इस फिल्म ने कई और कैटेगरी में भी अवॉर्ड अपने नाम किये हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में 12वीं फेल का जलवा रहा. इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं एनिमल में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, जबकि आलिया भट्ट ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

1. बेस्ट डायलॉग- इशिता मोइत्रा ('रॉकी और रानी की प्रेम कहानी') 

2. बेस्ट स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

3. बेस्ट डेब्यू फीमेल- अलीजेह (सलमान खान की भांजी)

4. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर-तरुण डुडेजा (धक धक)

5. बेस्ट प्लेबैक (फीमेल)- शिल्पा राव ('पठान' के 'बेशरम रंग')

6. बेस्ट डेब्यू मेल कैटेगरी- आदित्य रावल (फिल्म फराज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए) 

7. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विक्की कौशल (फिल्म 'डंकी')

8. सपोर्टिंग फीमेल रोल-शबाना आजमी-(रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

9. बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

10. बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (फिल्म एनिमल)

11. बेस्ट फिल्म-12 वीं फेल 

12. बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (फिल्म 12 वीं फेल)

13.बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- जोरम 

14. बेस्ट प्लेबैक (मेल) - भूपिंदर बब्बल (फिल्म 'एनिमल' के 'अर्जन वैली' के लिए)

15. बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक)- विक्रांत मेस्सी (12 वीं फेल)

16. बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) -रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

17. फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024- डायरेक्टर डेविड धवन

18. बेस्ट स्टोरी -अमित राय (ओएमजी 2)और देवाशीष मखीजा (जोरम)

19. अपकमिंग संगीत प्रतिभा पुरस्कार- श्रेयस पुराणिक (एनीमल' के 'सतरंगा' के लिए)

20. बेस्ट सॉन्ग- अमिताभ भट्टाचार्य ('जरा हटके जरा बचके' के 'तेरे वास्ते')

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »