06 May 2025, 08:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तीन दिन में ही परेश ने छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2024 8:24PM | Updated Date: May 30 2024 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले परेश रावल ने अपने करियर की शुरूआत में बैंक में काम किया लेकिन उन्होंने तीन दिन में ही नौकरी छोड़ दी थी। परेश रावल का जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। परेश के पिता का नाम ‘दह्यालाल रावल’ था। परेश ने स्कूल की पढ़ाई ‘महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की । परेश रावल को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी।
 
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और नाटकों में हिस्सा लेने लगे। परेश रावल ने एक बार बताया था कि उनके घर परिवार में पॉकेट मनी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था।
 
ऐसे में वह गुजारे के लिए परेश बैंक में नौकरी करने लगे। परेश ने बताया था कि उन्हें डेढ़ महीने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी मिली थी लेकिन उन्होंने तीन दिन के बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में उनके लिए सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा था. तब उनकी मदद उनकी गर्लफ्रेंड संपत स्वरुप करती थी। स्वरूप संपत परेश को पैसे दिया करती थी। स्वरूप संपत अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। परेश रावल और स्वरूप संपत ने वर्ष 1987 में शादी रचा ली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »