29 Mar 2024, 15:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पहुंची थीं एक्ट्रेस, लोगों ने समझा कंगना रनौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2023 1:15PM | Updated Date: Jun 3 2023 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी विवादों से दूर ही रहती हैं। वहीं कंगना रनौत लगातार अपने बयानों को लेकर विवादों में बनीं रहती हैं। खबरों में बने रहने के चलते कंगना घर-घर में पहचानी जाती हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया, जिसमें लोगों ने अदिति राव हैदरी को गलती से कंगना समझ लिया। अदिति का रिएक्शन कमाल का था, जिसकी तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। एक्ट्रेस ने पोलका डॉट वाला ब्लैक टू-पीस कॉर्ड सेट पहना था। साथ में दोनों काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे थे। अदिति काफी बेफिक्र दिख रही थीं। एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए उन्हें बुजुर्ग कपल मिला, जिसने उन्हें कंगना समझ लिया। एक्ट्रेस ने उन्हें कंगना कहते सुना और वो तुरंत उनके पास पहुंचीं। 

एक्ट्रेस ने दोनों से हाथ जोड़कर कहा कि वो कंगना नहीं अदिति हैं। एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से दोनों से बात की। बुजुर्ग कपल ने भी कहा कि उनसे गलती हो गई, वो पहचान नहीं सके। एक्ट्रेस ने इतने सुलझे तरीके से जवाब दिया कि कपल भी उनका फैन हो गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई ने तो कह दिया कि क्या कंगना अदिति की तरह इतने आराम से जवाब दे पातीं? कई लोगों ने एक्ट्रेस को बहुत दयालु बताया है। बता दें, एक्ट्रेस हाल में ही Taj: Reign Of Revenge Season 2 में नजर आईं। वहीं वो कुछ दिनों पहले ही इसके सीजन वन में दिखी थीं। उनके इस रोल की खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, इस वेब सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली का किरदार निभा रही हैं। इस तरीके का हिस्टॉरिकल किरदार उन्होंने पदमावत में भी निभाया था। उनके उस किरदार की भी खूब तारीफ हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »