25 Apr 2024, 18:06:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

इन कारणों से रोटी में लगाकर खाएं देसी घी, शरीर को मिलेंगे ये 3 जरूरी विटामिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2023 5:29PM | Updated Date: Feb 27 2023 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घी रोटी खाने के फायदे। घी असल में पेट के लिए कुछ सबसे फायदेमंद इंग्रीडिएंट में से एक है। ये न सिर्फ मेटाबोलिज्नम सही करता है बल्कि, जोड़ों में नमी पैदा करता है। इसके अलावा ये स्किन के अंदर एक प्रोटेक्टिव लेयर तैयार करता है जिससे झुर्रियां नहीं होती और ये झाइयों से बचाव के लिए स्किन डिटॉक्स करने में मददगार है। लेकिन, सवाल ये है कि आखिरकार लोग घी को रोटी में लगातार क्यों खाने को कहते हैं। आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब।

रोटी में घी लगाकर खाने के फायदे कई हैं। जैसे कि जब आप घी को सीधे रोटी में लगाकर खाते हैं तो इसके तत्व सीधे आपके शरीर में जाते हैं। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और अर्थराइटिस के मरीजों को आराम मिलता है। लेकिन, इन सबसे बड़ा कारण ये है कि घी से मिलने वाला विटामिन सीधे शरीर को मिल जाता है। ये तमाम विटामिन मांसपेशियों सहित शरीर के तमाम क्रियाओं को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से।

1. विटामिन ए-Vitamins A

विटामिन ए भरपूर घी आपकी आंखों को हेल्दी रखने के साथ न्यूरल सेल्स की गतिविधियों को तेज करने में मददगार है। ये आपके ब्रेन हेल्थ के साथ शरीर की तमाम समस्याओं को कम करने में मददगार है। 

2. विटामिन डी-Vitamins D

विटामिन डी से भरपूर घी, आपको दिमागी बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा घी का विटामिन डी, कैल्शियम मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मददगार है। इससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और आप हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं।

3. विटामिन ई-Vitamins E

घी का विटामिन ई स्किन की समस्याओं से बचाव में मददगार है। ये आपकी स्किन में कोलेजन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है और इसकी बनावट को सही करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको देसी घी में रोटी लगाकर खाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »