25 Apr 2024, 20:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, रात 8.44 बजे के बाद न खाएं ये 4 चीजें, हालत हो सकती है खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2023 2:40PM | Updated Date: May 5 2023 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज यानी 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लग रहा है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) है। बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। माना जा रहा है कि चंद्र ग्रहण रात को 8.44 बजे लगेगा और सुबह 1.1 बजे तक लगा रहेगा। बताया जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जब ग्रहण की बात आती है, चाहे वह सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, तो इनके स्वास्थ्य या धर्म संबंधी फायदे-नुकसान पर जरूर चर्चा होती है। ऐसे समय में खाने-पीने की कुछ चीजों से बचना चाहिए या फिर कुछ काम नहीं करने चाहिए, क्योंकि यह माना जाता है कि यह इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। चलिए जानते हैं कि इस दौरान आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्यों।

कई प्राचीन मान्यताएं हैं जिनमें माना गया है कि चंद्रमा के चक्र शरीर को मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित करते हैं। यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दिन आप जो भी खाना खाते हैं, उसे पचने में अधिक समय लगता है, जिससे पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इसे लेकर वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग है। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान खाने या पीने से बचना चाहिए। इस समय भोजन करने से शिशु के राशिफल में चंद्रमा-सूर्य और राहु-केतु के संयोग से गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं की संभावना बढ़ जाती है।

ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दिन आप ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन समाप्त कर लें। कम तेल में बना सादा शाकाहारी भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसमें रोटी, दाल और सब्जी शामिल हैं। खाने में हल्दी और तुलसी को शामिल करें क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कुछ तरह के संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं और आपके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का खाना खाने से बचें। ग्रहण के दौरान या बाद में पहले से पके किसी भी भोजन का सेवन न करें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे दूषित होने या सड़ने का खतरा होता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन कच्चा या अधपका खाना नहीं खान चाहिए। खासकर सफेद खाद्य पदार्थ खाने से बचें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान निकलने वाली किरणें आपके भोजन में कुछ बैक्टीरिया ला सकती हैं, जिससे आपके शरीर में संक्रमण हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान आपको मांस खाने बचना चाहिए। इसके अलावा शराब और सिगरेट को भी हाथ न लगाएं। अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि के रोगी हैं, तो इस दिन डॉक्टर की सलाह पर ही भोजन करें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »