08 Sep 2024, 04:51:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

क्या सच मे म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली है रिहाना? सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2024 6:00PM | Updated Date: Jun 12 2024 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार रिहाना के फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले काफी दिनों से सिंगर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म थी कि वो म्यूजिक इंडस्ट्री छोड़ने वाली हैं। हालांकि, रिहाना ने अब खुद इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने नए म्यूजिक एल्बम की घोषणा कर दी है।

रिहाना दुनिया के सबसे अमीर सिंगर्स में शामिल हैं। गाने के साथ- साथ वो फैशन इंडस्ट्री पर भी रहा करती हैं। हाल ही में रिहाना ने अपनी नई हेयर केयर लाइन लॉन्च की, जहां पर उन्होंने नया एल्बम बनाने को लेकर जानकारी शेयर की। रिहाना ने आखिरी बार साल 2016 में अपना म्यूजिक एल्बम 'एंटी' लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी ब्यूटी लाइन और लॉन्जरी फैशन लाइन लॉन्च की। इसके अलावा वो कई अलग- अलग क्लोदिंग ब्रांड से जुड़ी हुई हैं। रिहाना के फैंस तब निराशा हो गए, जब वो हाल ही में आई एम रिटायर्ड लिखी हुई टी शर्ट पहने हुए नजर आई थीं। सिंगर के इस फैशन ने फैंस को बेचैन कर दिया था। हालांकि, रिहाना अब साफ किया वो सिर्फ उनका स्टाइल था और फिलहाल उनका रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है।

रिहाना ने इवेंट में अपने नए म्यूजिक एल्बम के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो R9 नाम का एल्बम लेकर आने वाली हैं, जिस पर वो पिछले काफी वक्त से काम कर रही हैं और अब वो स्टूडियो में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिहाना ने इवेंट में कहा, "मुझे लगता है कि म्यूजिक मेरे लिए एक नई खोज है। मैं चीजों को फिर से ढूंढ रही हूं। मैं इतने लंबे समय से एल्बम पर काम कर रही हूं कि मैंने बाकी सब कुछ एक तरफ रख दिया है और अब मैं स्टूडियो में वापस जाने के लिए तैयार हूं। मैं शुरू करने जा रही हूं, मुझे थोड़ा वक्त दे दीजिए।"   

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »