11 May 2025, 10:32:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के कलारिया में पानी बढ़ने से दो भागों में बंटी गंभीर नदी, गांव में फंसे 21 लोगों को बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2023 5:08PM | Updated Date: Sep 16 2023 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। पानी कहर बनकर गिर रहा है। इंदौर में शुक्रवार शाम चार बजे से अब तक 10 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इंदौर के नदी-नाले उफान पर हैं। पानी बढ़ने के कारण राऊ तहसील के ग्राम कलारिया में गंभीर नदी दो भागों में बंट गई। इससे गांव के दोनों ओर से पानी बहने लगा। बीच में 21 लोग फंस गए। हालांकि जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उनकी जान बचा ली।

बताया जाता है कि मछुआरे और मजदूर डेम के समीप फंस गए थे। जिन्हें एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बचा लिया। एसडीएम राकेश परमार और उनकी टीम मौके पर मौजूद है। गंभीर नदी में ज्यादा पानी बढ़ने के कारण नदी दो भागों में बंट गई थी। इस कारण बीच में मछुआरे और मजदूर फंस गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रातभर से जारी बारिश के कारण इंदौर सहित आसपास के हालात खराब हैं। घरों में पानी भरा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »