11 May 2025, 10:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वेलोसिटी के पास मिला गार्ड का शव, रात को दोस्त के साथ की थी पार्टी, मौत कैसे हुई जांच करेगी पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2023 12:19PM | Updated Date: Sep 20 2023 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर के खजराना इलाके में वेलोसिटी के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल भेजा है। खजराना पुलिस के मुताबिक वेलोसिटी टॉकीज के श्रमिक सिटी बस स्टॉप के पास बुधवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक कपड़ों में मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर उसकी पहचान स्कीम नंबर 78 निवासी शोभसिंह पुत्र उमरेंद्रह के रूप में हुई है। वह पीथमपुर की प्रतिभा सिथेंटिक्स कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बताया जाता है कि रात में वह दोस्त के साथ था। दोनों ने पार्टी की। कर्मचारी के पास एक मोबाइल भी था। जो मौके पर नहीं मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »