28 Mar 2024, 22:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP के मुरैना में बड़ा हादसा: 17 श्रद्धालु चंबल नदी में डूबे, 3 के शव बरामद, कैला देवी दर्शन करने जा रहे थे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2023 4:37PM | Updated Date: Mar 18 2023 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बड़ा हादसा हो गया है। चंबल नदी में 17 लोग डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार चंबल नदी पार कर रहे 17 लोग अचानक डूबने लगे। इनमें से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 7 लापता लोगों में से तीन के शव मिले हैं। एसडीआरएफ दल स्थानीय गोताखोरों के साथ 4 लापता लोगों की तलाश कर रही है। घटना मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राइडी राधेन गांव के पास चंबल घाट में हुई। हादसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने राहत एवं बचाव के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के चिलावद गांव से 17 लोगों का समूह राजस्थान कैलादेवी के दर्शन को जा रहा था। चंबल नदी पैदल पार करते समय पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा पाए और डूबने लगे। मुरैना जिले से चंबल नदी पार करके कैलादेवी पर जाने का निर्णय श्रद्धालुओं ने लिया गया था क्योंकि यह रास्ता जल्दी माता मंदिर पर पहुंच जाता है। इसके लिए चंबल नदी पार करना होता है। श्रद्धालु जिस स्थान से चंबल नदी पार कर रहे थे उसी स्थान पर नदी में पानी हमेशा कम रहता है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को गहराई का अनुमान नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले में चंबल नदी में हुए दुखद हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन आवश्यक संसाधन के साथ घटनास्थल पर है। रेस्क्यू एवं आवश्यक मदद की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »