25 Apr 2024, 20:28:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नेपाल के पीएम का इंदौर में भव्य स्वागत, जानें CM शिवराज सिंह ने क्यों कहा खुद को नेपाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2023 4:20PM | Updated Date: Jun 2 2023 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे। जहां उनका पारंपरिक अंदाज में शानदार तरीके से स्वागत किया गया। भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचंड की अगवानी की। हवाई अड्डा परिसर में प्रचंड के स्वागत के दौरान स्थानीय कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर निमाड़ अंचल के गणगौर नृत्य तथा आदिवासियों के भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इन कलाकारों ने नेपाल के प्रधानमंत्री के सामने उस मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक छटा पेश की जिसे भौगोलिक रूप से भारत के बीचों-बीच स्थित होने के कारण ‘‘हिंदुस्तान का दिल’’ भी कहा जाता है।

मध्यप्रदेश में रह रहे नेपाल मूल के लोगों ने भी प्रचंड का हवाई अड्डा परिसर में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल, दोनों पड़ोसी देशों के राष्ट्रध्वज थाम रखे थे। प्रचंड के स्वागत के लिए हवाई अड्डा परिसर में लाल कालीन बिछाया गया था। पुलिस ने इस परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान सीएम शिवराज भी अलग अंदाज में नजर आए। सीएम शिवराज ने भी नेपाली टोपी पहनकर स्वागत किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री का इंदौर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेपाली भेषभूषा में दिखे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भी "नाऊ आई एम अ नेपाली" इसके साथ उन्होंने बताया कि पर्यटन को लेकर उनकी चर्चा नेपाल के पीएम से हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं। भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आज सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे। यहां से महाकालेश्वर उज्जैन के लिए रवाना हुए। वे दोपहर में पुन: इंदौर आकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ बैठक करेंगे। शाम को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण करेंगे। होटल मेरियट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ डिनर में करेंगे। 3 जून को नेपाली प्रधानमंत्री टीसीएस और इन्फोसिस इकोनॉमिक जोन का भ्रमण करेंगे। फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »