27 Jul 2024, 08:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो हिस्सों में टूटा चार्टर्ड प्लेन, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ बड़े हादसा का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2023 7:33PM | Updated Date: Sep 14 2023 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। एक्सीडेंट के साथ ही प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »