11 May 2025, 10:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में एक व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी पर किया चाकू से हमला, फिर खुद ने भी की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2023 5:10PM | Updated Date: Sep 22 2023 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को सांईबाबा नगर में रात पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक महिला(35) के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई। अधिकारी ने कहा,''अपनी माता को बचाने आई बेटी (15) के भी गर्दन और हाथों पर चोट आई है। किसी तरह मां और बेटी ने दरवाजा खोलने के बाद भागकर अपनी जान बचाई।''

आगे उन्होंने बताया कि निषाद ने इसके बाद खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पति को जानता था। अधिकारी ने बताया कि निषाद पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है, जबकि उसकी आत्महत्या के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

इसी बीच, एक अन्य घटना में, ठाणे जिले में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई, पुलिस को अपराध में उसके पति की भूमिका पर शक है। अधिकारी ने कहा कि महिला की बुधवार और गुरुवार की देर रात को कपड़े धोने वाले बल्ले से हत्या कर दी गई। पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि वाडा तालुका के जामघर में रहने वाले जोड़े के बीच अक्सर लड़ाई होती थी क्योंकि वह व्यक्ति उसके चरित्र पर शक करता था। आगे वाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पति की तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »