11 May 2025, 10:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागपुर में 4 घंटे में 4 इंच बारिश:बाढ़ जैसे हालात, 500 लोगों का रेस्क्यू, सेना को बुलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2023 12:51PM | Updated Date: Sep 23 2023 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को यहां 4 घंटे में ही 4 इंच यानी 100 मिलीमीटर बारिश हो गई। अंबाझरी लेक ओवरफ्लो होने के कारण निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इससे शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर बताया कि NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। राहत बचाव के लिए सेना की दो यूनिट्स पहुंची है। मौसम विभाग ने नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »