09 May 2024, 11:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचने वाले वकील, BJP ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से दिया टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2024 5:47PM | Updated Date: Apr 27 2024 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई उत्तर मध्य से वकील उज्जलव देवराव निकम को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पूनम महाजन का टिकट काटा दिया। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी की। पार्टी ने पूनम महाजन का टिकट काटकर मुंबई उत्तर मध्य से आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर उज्ज्वल निकम का मुकाबला कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा।

उज्जवल निकम को आतंकवाद से संबंधित केसों का मास्टर कहा जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो जो केस हाथ में लेते हैं, उसमें गुनहगार नहीं बच सकता है। वे अबतक 628 दोषियों को उम्रकैद और 37 को फांसी की सजा दिलवा चुके हैं। पहली बार उज्जवल निकम चर्चा में तब आए थे, जब उन्हें 26/11 केस में जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब का केस सौंपा गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »