20 Apr 2024, 15:11:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार बीजेपी के नए 'सम्राट' बने 'चौधरी', जे पी नड्डा ने बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2023 12:27PM | Updated Date: Mar 23 2023 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान कर दिया है। बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका था। इसी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया है। इस बात की चिट्ठी भी जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि बिहार में नीतीश को झटका देने और कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ी चाल चल दी है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से चिट्ठी जारी की गई है। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि 'बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।' देखिए जगत प्रकाश नड्डा की ओर से जारी की गई चिट्ठी...

इससे पहले पिछले साल अगस्त जब नीतीश ने बीजेपी को किनारे कर RJD के साथ महागठबंधन सरकार बनाई थी। तब बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई थी। कोर कमेटी की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी बैठर में पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव करने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ही विजय सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सम्राट चौधरी को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान तभी ही होना था, लेकिन किसी कारण से तब इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »