09 May 2025, 14:59:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों को दबोचने के लिए पंजाब में पुलिस का एक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2023 3:06PM | Updated Date: Sep 21 2023 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कनाडा (Canada) के साथ भारत के राजनयिक गतिरोध के बीच, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के आरोपी बराड़ के कनाडा में छिपे होने का संदेह है और उस पर खालिस्तानी चरमपंथियों (Khalistani extremists) के साथ संबंध होने का आरोप है।

गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrance Bishnoi) का एक सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ भारत में हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों के कम से कम 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है और वह भारत और कनाडा दोनों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वांछित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »