09 May 2025, 15:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बड़ा ‘शेर’ बनता था…तलवार से काटा, पिता के सामने बेटे की फेंकी लाश; पंजाब में रूह कंपा देने वाला कांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2023 5:54PM | Updated Date: Sep 22 2023 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाब के कपूरथला में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को युवक के घर के घर के बाहर फेंक दिया और उसके पिता से कहा कि ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। यह वारदात ढिलवा थाना क्षेत्र में ढिलवा पत्ती का है। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक ढिलवां पत्ती लाधू में रहने वाले गुरुनाम सिंह ने शिकायत दी है। बताया कि उनका बेटा हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता था। उसका गांव के ही हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ काफी समय से विवाद था। इनके बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं। इस संबंध में पुलिस में मुकदमे भी दर्ज हैं।

बताया कि उनका बेटा गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा था। इसी बीच 19 सितंबर को वह अपने घर आया और बैंक की पासबुक लेकर चला गया। उसी रात करीब साढ़े दस बजे चार पांच लोगों के साथ हरप्रीत उनके घर के बाहर आया और ललकारे मारने लगा। ऐसे में वह घर से बार निकले तो देखा का उनके बेटे का शव पड़ा है। वहीं हरप्रीत सिंह कह रहा था कि यह लो तुम्हारा शेर पुतर, इसे काट डाला है। उसने तुरंत बेटे को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरनाम सिंह ने कहा कि उसके बेटे को हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारा है। वारदात के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने दबिश तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक व हैप्पी व आरोपी के खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों बदमाश प्रवृति के थे। इस मामले में भी कत्ल की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »