21 Sep 2024, 03:12:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रौनक दहिया ने ग्रीको-रोमन 110 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2024 4:32PM | Updated Date: Aug 21 2024 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्मान। भारतीय पहलवान रौनक दहिया ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है जार्डन के अम्मान में मंगलवार को हुये कांस्य पदक मुकाबले में रौनक दहिया ने पुरुषों की जीआर 110 किलोग्राम स्पर्धा में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराकर पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह पहला पदक है।

इससे पहले रौनक को सेमीफाइनल मुकाबले में हंगरी के जोल्टन जाको से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में आर्टुर मैनवेलियन 8-1 की हराया था और उसके बाद रौनक ने डेनियल मसलाको पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »