20 Sep 2024, 18:00:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्‍ट्र के जालना में ट्रक और बस के बीच हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत; 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2024 3:17PM | Updated Date: Sep 20 2024 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोजवेज बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल 30 लोग घायल बताए जा रहा हैं। वहीं किसी तरह से घायलों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला महाराष्ट्र के जालना जिले में वाडीगोद्री-जालना मार्ग का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार की सुबह राज्य परिवहन की बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि ट्रक अंबाड से आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक में संतरो लोड था, जो अंबाड से लेकर आगे जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर के पास अचानक से ये हादसा हो गया। घटना के समय संतरे से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »