19 Mar 2024, 13:52:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जंतर मंतर पर AAP का 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान, CM केजरीवाल सहित शामिल हुए ये नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2023 4:20PM | Updated Date: Mar 23 2023 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहीद दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' कार्यक्रम में दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अलावा मंत्री सौरभ भारद्वाज, सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता, विधायक राखी बिड़ला मौजूद हैं। लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती, सीधे सरकार में आती है।

इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने भगत सिंह (Bhagat Singh) उनके साथी राजगुरु (Rajguru) और सुखदेव (Sukhdev) की शहादत को किया। इसके बाद फिर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान नारा लगाया कि 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'। यही नहीं उन्होंने 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' का पोस्टर दिल्ली में लगाए जाने पर हुई एफआईआर को लेकर कहा कि देश के कोने-कोने में इस पोस्टर को लगाया जाएगा।

शहीदों के सम्मान में उनके बलिदान को याद करने के लिए 23 मार्च को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस के दिन श्रद्धांजलि दी जाती है। दरअसल, आज ही के दिन भारत के सपूतों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने फांसी की सजा को गले लगाया था।

इससे पहले शहीद दिवस के अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा, "देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनकी अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन।" इसके बाद उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम केजरीवाल ने कहा, "शहादत दिवस पर आज दिल्ली विधानसभा परिसर में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर क्रांतिकारियों की अमर शहादत को याद किया। हमें अपने इन अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। भारत को समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना हैं।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज शहीद दिवस है। आज के दिन ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने ये सोच कर शहादत दी थी कि एक दिन हमारा भारत आजाद होगा। सभी को शिक्षा-इलाज मिलेगा। क्या हम उनके सपनों को पूरा कर पाए हैं? हम सभी को मिलकर उनका सपना पूरा करना है।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »