21 Jul 2025, 12:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP की ‘लेडी सिंघम’ कही जाने वाली आईएएस अधिकारी का तबादला, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2024 6:01PM | Updated Date: Jan 27 2024 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें पहला नाम आईएएस अनुराग यादव का है तो वहीं दूसरा नाम आईएएस बी. चंद्रकला का शामिल है। आईएएस अनुराग को उत्तर प्रदेश नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं आईएएस बी. चंद्रकला को महिला कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।

बी. चंद्रकला 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे 2012 से लेकर 2017 तक उत्तर प्रदेश के 5 जिलों (हमीरपुर, मथुरा, बुलंदशहर, बिजनौर और मेरठ ) की डीएम रह चुकी हैं। आईएएस बी. चंद्रकला अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी है। उनके बयानों से लोग उन्हें लेडी सिंघम कहने लगे थे। 

डीएम रहते ही आईएएस बी. चंद्रकला के बयान सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद उन्हें लोग लेडी सिंघम के नाम जानने लगे। आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला 2016 में बुलंदशहर की डीएम थीं। उस वक्त उन्होंने 18 साल के एक लड़के को इसलिए जेल भिजवा दिया था, क्योंकि उसने बिना उनसे पूछे या अनुमति लिए उनके साथ फोटो क्लिक कर ली थी। उनका ये फैसला तुरंत मीडिया की सुर्खियां बन गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »