11 Aug 2025, 10:09:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जबलपुर के भक्‍त ने महाकाल को भेंट किए दो आम, कीमत है 1 लाख 8 हजार रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2024 2:46PM | Updated Date: Jun 18 2024 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्‍जैन। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त भगवान महाकालेश्‍वर के दर्शनों के लिए उज्जैन आ रहे हैं। पूजा और दर्शनों के दौरान भक्‍त भगवान महाकाल को सोना-चांदी के आभूषणों के साथ अन्‍य वस्‍तुएं भी अर्पित कर रहे हैं। महाकाल के ऐसे ही भक्‍त ने महाकाल को दो आम अर्पित किए। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। जापान व ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आम की ये किस्में परिहार ने अपने फार्म हाउस में उगाई हैं।

जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर2-ई2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंl मियाजाकी आम की कीमत 90000 रुपये तथा आर2-ई2 आम की कीमत 18000 रुपये है।

परिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्‍य भक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है। 12 एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्‍में हैं। फार्म में इसमें 24 वैरायटी के 1000 आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम के पेड़ लगे हुए हैं।

संकल्‍प सिंह परिहार के अनुसार वे हर वर्ष उज्‍जैन के महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं। मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है। यह आम जापान के मियाजाकी प्रांत से आया है, इसलिए इसे मियाजाकी आम कहा जाता है। इसका मूल नाम 'ताइयो-नो-टोमागो' है। यह आम गहरे लाल रंग का होता है। इसका वजन करीब 350 ग्राम होता है। जब यह पूरी तरह से पक जाता है तो इसका वजन 900 ग्राम तक पहुंच जाता है। इसकी अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में कीमत 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है।

मियाजाकी आम की खासियत

इसमें 15 फीसद ज्‍यादा शुगर होती है।

एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।

औषधीय गुणों के कारण यह महंगा बिकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »