29 Mar 2024, 13:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बोरवेल में फंसी 2 साल की बच्ची का 21 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, नहीं बचाई जा सकी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2023 1:39PM | Updated Date: Jun 4 2023 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात के जामनगर में शनिवार को दो साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई थी। बोरबेल में फंसी उस मासूम को 21 घंटे की जद्दोजहद कर रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची को बोरबेल से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। बच्ची का नाम रौशनी था। 

NDRF की मदद से बच्ची का रेस्क्यू किया गया। रोशनी को 21 घंटे के बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम बच्ची को निकालने में सफल रही। बच्ची को आज यानी रविवार सुबह करीब 5:45 बजे बाहर निकाला गया। शनिवार सुबह 9:30 बजे बच्ची बोरवेल में गिर गई थी। 

बच्ची को बाहर निकालने के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए शहर के जी. जी. अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का चेक अप किया और उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद बच्ची का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

बच्ची बोरवेल में 25-30 फीट की गहराई में फंस गई थी। यह घटना जामनगर तहसील के जामवंतली की सीमा के पास तमाचन गांव की है, जहां एक खेत के पास बोरवेल था। बोरवेल में फंसी बच्ची खेत की मजदूरी करने वाले की बेटी थी। ये मध्य प्रदेश के देवपुरा के निवासी हैं और यहां काम करते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »