20 Sep 2024, 17:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP के इंदौर में किसान न्याय यात्रा... ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले दिग्विजय और जीतू पटवारी, पुलिस ने ट्रक अड़ाकर रोके कांग्रेसियों के वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2024 2:09PM | Updated Date: Sep 20 2024 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर हर जिले में न्याय यात्रा निकाल रही है। इंदौर में किसान न्याय यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हो रहे हैं। दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले है। इधर पुलिस ने रास्ते में डंपर खड़े कर दिए।

इसके बाद पुलिस ने सिर्फ उसी ट्रैक्टर को निकलने की अनुमति दी, जिस पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सवार थे। कांग्रेस की न्याय यात्रा को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ता जाम कर दिया है। इस दौरान सैकड़ों राहगिर भी परेशान हो गए। प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों की घटती आय और उपज के सही दाम नहीं मिलने को मुद्दा बनाया है। कांग्रेस मांग कर रही है कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपये क्विंटल किया।

साथ ही सभी फसलों के लिए समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू हो। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर रीजनल पार्क से कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए हैं। अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता भी अलग-अलग दिशाओं से कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं।

बुरहानपुर में शुक्रवार को कांग्रेस और किसान नेताओं ने किसान और बुनकर न्याय यात्रा का आयोजन किया था लेकिन दावों के अनुरूप इस आंदोलन में भीड़ नहीं जुटा पाए। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित अन्य नेता किसानों की प्रतीक्षा करते रहे लेकिन वे नहीं पहुंचे।

आखिरकार सुबह 11 बजे से शिकारपुरा थाने के पास से न्याय यात्रा शुरू की गई जो राजपुरा गेट पांडुमल चौराहा सुभाष चौक संवारा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची इस रैली में 15 ट्रैक्टर और 5 से 7 अन्य वाहनों के अलावा कुछ कार्यकर्ता बाइक से भी शामिल हुए।

मुश्किल से 100 लोग ही रैली में नजर आए। इनमें से अधिकांश कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोपहर 12 बजे अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। इसमें फसल बीमा और उचित समर्थन मूल्य के साथ ही बुनकरो को बिजली बिल में सब्सिडी देने सहित अन्य मांगे रखी गई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »